फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजडम कॉलेज से बदला गया केंद्र, प्रश्नपत्र के दूसरे सेट से निर्धारित तिथि पर ही होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद/कांठ। विजडम एजुकेशनल कॉलेज में अराजक तत्वों द्वारा खोले गए बीए प्रथम वर्ष की राजनीतिशास्त्र के प्रश्नपत्र के सेट परीक्षा नहीं कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रश्नपत्र का सेट बदलने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय की टीम ने कॉलेज में आकर प्रिंसिपल और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही विजडम एजुकेशन कॉलेज की छात्राओं का केंद्र भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

थाना छजलैट के विजडम एजुकेशनल कॉलेज में 33 छात्राओं का स्वकेंद्र बनाया गया है। शनिवार देर रात अराजकतत्वों ने प्राचार्य कक्ष की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और स्ट्रांग रूम की अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। अलमारी में राजनीतिशास्त्र विषय के प्रश्नपत्र सीलबंद पैकेट में रखे थे। अज्ञात लोगों ने पैकेट को खोलकर राजनीतिशास्त्र विषय के प्रश्नपत्र को खंगाला था। प्राचार्य और कर्मचारियों को रविवार सुबह अंकतालिकाओं और अन्य कागजातों के साथ प्रश्नपत्र बिखरे हुए मिले थे। प्राचार्य ने प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग करने, रात में छिपकर परिसर में घुसने और अलमारियों के ताले तोड़ने के मामले की रिपोर्ट थाना छजलैट में दर्ज कराई थी। सोमवार को कॉलेज पहुंची एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की टीम ने प्राचार्य और स्टॉफ के बयानों को दर्ज किए और कॉलेज में हुई घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
बदल दिया परीक्षा केंद्र
चार मई को होने वाली राजनीति शास्त्र विषय की बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए विडजम एजुकेशनल कॉलेज से परीक्षा केंद्र को हटाकर यहां से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित केडी नागर डिग्री कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है। अब छात्राएं अपने कॉलेज के बजाय केडी नागर कॉलेज में परीक्षा देने जाएंगी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज को सौंपी गई मामले की विवेचना
अराजकतत्वों के द्वारा प्राचार्य कक्ष की खिड़की और स्ट्रांग रूम में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर राजनीति शास्त्र बीए प्रथम वर्ष के प्रश्नपत्रों को खंगालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इसकी विवेचना छजलैट थाने के फत्तेहपुर विश्नोई चौकी इंचार्ज विरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। सोमवार की शाम विवेचक विरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय की टीम ने सोमवार को कॉलेज आकर जांच की है। हमने थाना छजलैट में प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सोमवार को हमें विश्वविद्यालय से परीक्षा केंद्र बदलने का लिखित पत्र मिला है। इसका पालन किया गया है।
- डॉ. सूर्यप्रकाश अग्रवाल, प्रिंसिपल, विजडम एजुकेशनल कॉलेज
राजनीतिशास्त्र विषय की परीक्षा चार मई को ही होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक विषय के प्रश्नपत्र के तीन से चार सेट भेजे जाते हैं। एक सेट से परीक्षा होती है, जबकि अन्य सेट रिजर्व में रखे जाते हैं, ताकि आपात स्थिति में सेट बदलकर परीक्षा करवाई जा सके। विजडम एजुकेशनल कॉलेज में जो सेट खुला है, उसकी जानकारी करके रिजर्व में रखे अन्य सेट से परीक्षा करवा दी जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले कौन सा सेट खुलेगा, इसकी सूचना विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्रों को दे देगा। कॉलेज प्रकरण पर जिला प्रशासन जो रिपोर्ट देगा, उसी के अनुसार विश्वविद्यालय आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें