फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रविवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने साथी के साथ शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला युवक गोलू (25) कटघर कोतवाली क्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी था। वह टेंट व्यापारी आकाश के यहां मजदूरी करता था। गोलू के फुफेरे भाई भजनलाल ने पुलिस को बताया कि आकाश के किसी दोस्त की बरात संभल गई थी। इसमें शामिल होने के लिए आकाश गोलू को भी अपने साथ ले गया था। वहां से लौटते समय रविवार देर रात दो बजे कटघर पंडित नगला बाईपास पर अज्ञात वाहन ने आकाश की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में गोलू और आकाश घायल हो गए थे। सूचना पाकर आकाश के परिजन मौके पर पहुंच गए। इस बीच 108 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मियों ने गोलू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कटघर थाने के अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
अनाथ हो गई बहन
मुरादाबाद। गोलू मेहनत मजदूरी कर छोटी बहन की परवरिश कर रहा था। गोलू की मौत से बहन अनाथ हो गई है। रिश्तेदारों ने बताया कि गोलू की मां प्रेमवती की 12 साल पहले मौत हो गई थी। जबकि पांच साल पहले पिता सुम्मेरा का भी देहांत हो गया था। मां की मौत के समय छोटी बहन चांदनी मात्र एक माह की थी। माता-पिता की मौत के बाद गोलू ही चांदनी का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें