शव देखकर लोग भड़क गए और दुर्घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर खड़े डंपर को आग लगा दी। उन्होंने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। इस बीच रतूपुरा निवासी बीडीसी सदस्य सफदर अली मौके पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने बीडीसी सदस्य को डंपर चालक का करीबी समझकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर किया और सफदर को बचाया।
भीड़ ने बीडीसी की बाइक में लगा दी गाली
पुलिस सफदर को तो मौके से ले गई, लेकिन भीड़ ने घटनास्थल पर खड़ी सफदर की बाइक में भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के बेटे व बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने लोगों को सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है।
सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा रमेश सिंह की तहरीर पर डंपर चालक नफीस अहमद, उसके भाई अनीस अहमद, पिता रफीक अहमद और सफदर अली के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी ठाकुरद्वारा के गांव रतूपुरा निवासी हैं।