फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी का कार्ड बांट कर आ रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। बाइक सवार अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटते हुए अपने पैतृक गांव पीलकपुर श्योराम आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना डिलारी क्षेत्र के पीलकपुर श्योराम गांव निवासी अमित चौहान का उत्तराखंड के काशीपुर में भी मकान है। बुधवार को अमित काशीपुर से अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटते हुए अपने पैतृक गांव पीलकपुर श्योराम आ रहा था। कमालपुरी मार्ग पर पसियापुरा पदार्थ के निकट मोड़ पर बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें अमित चौहान (22) पुत्र कमल प्रकाश चौहान की मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था अमित
थाना क्षेत्र के पीलकपुर श्योराम गांव निवासी कमल प्रकाश चौहान व मां गुड्डी का अपने इकलौते पुत्र की मौत पर रो रो कर बुरा हाल है। यही हाल बहनों का है। भाई की मौत पर दोनो बहनें बार-बार बेहोश हो रहीं थीं। संवाद
20 अक्तूबर को आनी है बहन की बरात
अमित कुमार चौहान की बहन करुणा की 20 अक्तूबर को शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। बहन की बरात जनपद बिजनौर के धामपुर के पास किसी गांव से आनी है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें