थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि संजय के परिवार के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जिस युवक पर हमला करने का आरोप है उसकी दादी ने दो साल पहले संजय के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि संजय उसकी पोती को बहला फुलसाकर भगा ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पुलिस का दावा है कि युवती ने संजय के पक्ष में बयान दिए थे, इसी आधार पर पुलिस ने केस में एफआर लगा दी थी। तब से ही संजय और युवती के भाई के बीच अनबन चल रही थी।
इसके बाद संजय दिल्ली में जाकर काम करने लगा था। तीन दिन पहले ही संजय घर लौटा था। रविवार शाम उसके घर में मेहमान आए थे। इसी भनक युवती के भाई और दादा को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मौका पाकर संजय पर हमला कर दिया था।
सीओ कटघर डा. अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।