फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीणों के तारणहार बने काफियाबाद के युवा

विज्ञापन
रामगंगानदी का जलस्तर बढ़ने पर काफियाबाद में लकडी का पुल बनाने वाले बाई ओर से बॉबी,अरुण,अर्जुन,नित - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा का पानी भरने से परेशान कई गांव के ग्रामीणों के लिए काफियाबाद के युवा तारणहार बने हैं। उन्होंने समस्या देख पैसे एकत्रित कर गांव में करीब 20 फीट लंबा पुल बनाया है। इसकी मदद से लोग वाहनों से रास्ता पार कर रहे हैं। युवाओं का यह प्रयास प्रशासन के लिए एक सबक है।
विज्ञापन

काशीपुर बाईपास से करीब छह किमी अंदर काफियाबाद से कई गांव जुडे़े हैं लेकिन रामगंगा का पानी भरने से गांव का संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया है। जिससे इस्लामाबाद तक पड़ने वाले गांवों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीण के मुताबिक प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं हुई तो गांव के युवा सोमवीर, रवि, विशाल और अरुण ने मिलकर अतर सिंह की दुकान के सामने एक छोटा पुल बनाया। किराए पर बल्ली, चाली आदि सामान लाकर इसे तैयार किया। गहरे पानी में इस पुल के बनने से लोग पैदल और अपने वाहनों से यहां से निकल रहे हैं। युवाओं की इस पहल की आसपास के गांव वालों ने भी प्रशंसा की।
युवाओं की मेहनत देख कुछ भारी वाहन चालक अपनी इच्छा से इन युवाओं को आर्थिक मदद भी दे रहे हैं ताकि इन युवाओं की जेब से लगी रकम की भरपाई हो जाए। इन युवाओं ने कहा कि उन्होंने लोगों की परेशानी देख इसे बनाया है लेकिन लोग आर्थिक मदद कर रहे हैं जिससे उनके पैसे पूरे भी हो जाएंगे। युवाओं के इस प्रयास से प्रशासन को भी सीख लेनी चाहिए।

काफियाबाद में रामगंगानदी का जलस्तर बढ़ने पर लकडी के पुल से मोटरसाईकिल पार करते लोग।- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें