फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी युवती, आठ घंटे थाने में चली पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती अड़ गई। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाने में करीब आठ घंटे पंचायत चली। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी कि युवक औ युवती का निकाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के गांव की युवती सोमवार की शाम को थाने पहुंची। युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध हैं। युवक अब पाकबड़ा में रहने लगा है। वह उससे ही निकाह करेगी। यह बात कहकर युवती रोने लगी। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर युवक और उसके परिजनों को बुला लिया। युवती के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों ने युवक और युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती ने साफ कहा कि मेरा यहीं निकाह कराओ। उसके बाद ही घर जाऊंगी। करीब आठ घंटे दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत चली। थाना परिसर में रात 12 बजे दोनों पक्षों ने प्यार की जिद के सामने घुटने टेक दिए। दोनों के घर वाले निकाह के लिए राजी हो गए। जिसमें तय हुआ है कि दो दिन में निकाह करा दिया जाएगा। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को लिखकर दे दिया कि हम कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। एसपी सिटी कुमार रण सिंह बताया कि युवती ने शिकायती पत्र दिया था लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें