फेसबुक पर हुए प्यार में एक लड़की को धोखा मिला है। शादी के लिए हां करने के बाद उसे पता चला कि उसका प्रेमी ने अपना धर्म छुपाया था। उसने प्रेमी और उसके दोस्तों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए व्हाट्स एप के माध्यम से डीआईजी मुरादाबाद को शिकायत की।
शिकायत के आधार पर स्वार कोतवाली की पुलिस ने आरोपी और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट में लव जिहाद की धारा नहीं लगाई है। कोतवाल आरएस बघेल का कहना है कि लड़की के बयान दर्ज करने के बाद धारा बढ़ा दी जाएगी।
कुशीनगर की रहने वाली एक लड़की का कहना है फेसबुक पर एक साल पहले उसकी दोस्ती राहुल कुमार नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ, इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई। राहुल ने शादी का प्रस्ताव दिया तो उसने हां कर दी।
इसके बाद उसके प्रेमी ने उसे रामपुर बुला लिया। उसका कहना कि उसका प्रेमी उसे स्वार कोतवाली क्षेत्र ग्राम नवाबनगर में ले जाकर अपने घर में बंद कर दिया। वहां जाने पर उसको पता चला कि उसके प्रेमी का नाम राहुल कुमार नहीं बल्कि वह अयान है। इस पर युवती ने शादी यह कहते हुए इंकार कर दिया कि तुम दूसरे धर्म के हो।