फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे युवक की बाइक फिसली, सड़क में सिर लगने से मौत

Sun, 22 Aug 2021 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर जिले में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पटवाई थाना इलाके के मदारपुर के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार युवक का सिर सड़क से जा टकराया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रक्षाबंधन पर बाइक से अपनी ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव रायपुर निवासी बंटी (22) बाइक से अकेले थाना शहज़ादनगर के गांव पैगंबरपुर जा रहा था। 
विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के मदारपुर के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे उसका सिर सड़क से जा टकराया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। 

हेलमेट नहीं लगाए था बाइक सवार 
ससुराल जा रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए नहीं था, अगर बाइक सवार ने हेलमेट लगाया होता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। क्योंकि उसका सिर सीधे सड़क में जा लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें