फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: चार दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, गर्दन पर चाकू से वार किए जाने के निशान

Fri, 16 Jul 2021 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बिलारी कोतवाली इलाके के धर्मपुर कला गांव के रहने वाले युवक फहीम (18 ) का शव शुक्रवार को कुंदरकी के कनपुरा गांव के गन्ने के खेत में मिला है। फहीम पिछले चार दिनों से लापता था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में चार दिन से लापता युवक का शव मिलने गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन पर चाकू से वार करने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बिलारी कोतवाली इलाके के धर्मपुर कला गांव के रहने वाले युवक फहीम (18 ) का शव शुक्रवार को कुंदरकी के कनपुरा गांव के गन्ने के खेत में मिला है। फहीम पिछले चार दिनों से लापता था। 

उसके चेहरे को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया है। गर्दन पर चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं। फहीम लखनऊ में रहकर बेल्डिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले अपने गांव आया था। 
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फहीम की हत्या प्रेम प्रसंग में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों द्वारा शक जताए जाने पर पुलिस ने धर्मपुर गांव के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें