फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती को मारी गोली, लड़की के परिजनों पर आरोप

Sat, 12 Sep 2020 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
नवदंपती पर परिवार का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में प्रेम विवाह करने पर नवदंपती पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवक और युवती को गोली मारी गई है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रामपुर के थाना टांडा के सैदनगर निवासी युवक ने उत्तराखंड के काशीपुर की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज़ लड़की के पिता ने शुक्रवार की रात सैदनगर आकर अपनी बेटी और दामाद को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि थाना टांडा के क्षेत्र सैदनगर निवासी पीएसी बरेली में तैनात युवक ने काशीपुर निवासी युवती से एक सप्ताह पहले ही प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि युवती के परिजन प्रेम विवाह से नाराज थे। युवती के पिता परिवार के अन्य लोगों के साथ रात में सैदनगर पहुंचे। यहां नवदंपती को गोली मार दी। सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ टांडा और कोतवाल भी पहुंच गए, उन्होंने नवदंपती के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना टांडा के सैदनगर के युवक ने काशीपुर की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से लड़की के परिवार वाले नाराज थे। लड़की के परिवार वालों ने दोनों को गोली मारी है। दोनों घायल हैं, इनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर लड़की के पिता और भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें