फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: योगी की मंत्री गुलाब देवी ने नरेंद्र मोदी को बताया भगवान का अवतार, बोलीं-जब तक इच्छा रहेंगे पीएम

Thu, 27 Oct 2022 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने चंदौसी में पीएम मोदी को भगवान का अवतार बताया। उन्होंने कहा कि जब तक इच्छा वो पीएम रहेंगे। गुलाब देवी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री गुलाब देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी में माध्यमिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजा है। वो चाहे, तो जब तक जीवन हैं, वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे। मंत्री गुलाब देवी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी चंदौसी में सीता रोड स्थित गणेश मंदिर पर गणेश चौथ मेला संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण करने गई थी। कार्यक्रम के बाद बातचीत के दौरान सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क द्वारा लगातार विवादित बयान दिए जाने के मामले में कहा कि यह लोकतांत्रित देश है। 

सभी को अपनी बात बोलने का, कहने का अधिकार हैं। इस हम अधिक ध्यान नहीं देते हैं। मोदी एक अवतार के रूप में हैं। यह एक असाधारण प्रतिभा हैं। इनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।  अगर वो चाहे, तो जब तक उनका जीवन हैं, वह प्रधानमंत्री रहेंगे। यह अटकवादियों से प्रधानमंत्री पद से हटने वाले नहीं हैं, और ना कोई और दूसरे व्यक्ति आने वाले हैं। 
विज्ञापन


वह ऐसे असाधारण व्यक्तित्व हैं। मैं कहती हूं, कि वह अवतार हैं। भगवान ने उन्हें अपने प्रतिनिधित्व के रूप में भेजा है। वह जब जो चाहे करा देते हैं। वह चाहते हैं, तो घंटा बजवा देते हैं, वह चाहते हैं तो मजीरा बजवा देते हैं। कुछ भी करा लेते हैं। उनकी जो बात हैं, जो शब्द निकलते हैं, पूरा हिंदुस्तान उन्हें मानता है। इससे बड़ी ओर क्या बात हो सकती है।  राज्यमंत्री गुलाब देवी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें