नाेट नहीं लेने पर नौकरी से निकाला
- फोटो : demo
कर्मचारी ने पुराने नोट लेने से इंकार किया तो एक्सपोर्टर ने उसे नौकरी से निकाल दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। कर्मचारी ने प्रधानमंत्री और आयकर विभाग को पत्र भेजकर एक्सपोर्टर की शिकायत की। उसने बताया कि एक्सपोर्टर और उसके भाइयों ने काला धन जमा कर रखा है। जिसे वह कर्मचारियों द्वारा सफेद करने में जुटे हैं।
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के ऊंचा गांव उर्फ रूस्तमपुर निवासी विजय पाल सिंह उर्फ श्यामवीर पुत्र महावीर सिंह संभल रोड स्थित एक फर्म में क्वालिटी चैकर है। उसने आरोप लगाया कि चार दिन पहले एक्सपोर्टर ने उसे अक्तूबर माह का 20 हजार रुपये वेतन के रूप में दिए। 500 और 1000 रुपये नोट थे।
लेकिन उसने पुराने नोट से इंकार कर दिया। लेकिन जबरन नोट दे दिए। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई है। उसने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी के अलावा प्रधानमंत्री और आय विभाग में पत्र भेजकर एक्सपोर्टर पर कार्रवाई की मांग की है।