फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लकड़ी कारोबारियों ने चोरी किया 18 करोड़ का जीएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीतापुर और गोरखपुर के लकड़ी कारोबारियों ने 100 करोड़ का टर्नओवर कर 18 करोड़ के जीएसटी चोरी की है। इस मामले में सूचना देने पर सीतापुर के अधिकारियों ने फर्मों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। साथ ही आईजीएसटी रिवर्स करने के लिए हरियाणा के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग ने हाई वे पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए लकड़ी से लदे तीन ट्रकों की जांच शुरू की, तो बड़ा जीएसटी चोरी का मामला खुल गया है। जांच में आया है कि सीतापुर की एक फर्म लकड़ी की खेप हरियाणा भेज रही थी। उसने सीतापुर के दो लोगों से माल खरीदा था। इस मामले में गोरखपुर के एक अन्य कारोबारी ने बगैर माल सप्लाई किए ही ई-वे बिल जारी कर दिया। सीतापुर की फर्म ने 4.8 करोड़ का टर्नओवर कर सिर्फ 3500 रुपये टैक्स जमा किया था।
इस बारे में अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने बताया कि सीतापुर का कारोबारी एक दिन में पांच-पांच गाड़ियों को भेजने का ई-वे बिल काट रहा था लेकिन टैक्स जमा नहीं कर रहा था। जांच में आया कि उसने एक मोबाइल नंबर पर 12 फर्मों को सीजीएसटी में पंजीकृत कराया था। गोरखपुर और सीतापुर के कारोबारी ने करीब सौ करोड़ रुपये का टर्नओवर किया। साथ ही 18 करोड़ रुपये का जीएसटी चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह ने सीजीएसटी के प्रधान आयुक्त को पत्र भेज दिया है। इसी आधार पर सीतापुर के अधिकारियों ने बोगस फर्मों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। आईटीसी को भी रिवर्स कराया जाएगा ताकि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार से पैसा न ले सके। इस मामले में हरियाणा के अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें