फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूल संचालक ने छत से धक्का देकर दोस्त को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर स्कूल संचालक सोनू कुमार ने मकान की छत पर अपने दोस्त सुरेश (40) को पहले शराब पिलाई फिर उसे धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बस्तौर निवासी सुरेश किसान थे। रामपुर के पटवाई थानाक्षेत्र बहपुरा निवासी सोनू कुमार मिलक बस्तौर में स्कूल चलाता है। वह वर्तमान में परिवार के साथ मझोला के एकता कॉलोनी में रहता है सोनू और सुरेश के बीच दोस्ती थी। सुरेश के भतीजे हरकेश ने बताया कि सोनू से उसके चाचा का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर सोनू उसके चाचा को गागन निवासी रामकुमार के निर्माणाधीन मकान की छत पर ले गया।
आरोप है कि यहां सोनू ने सुरेश को पहले शराब पिलाई। फिर रुपयों को लेकर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की। इसके बाद सुरेश को छत से नीचे धक्का दे दिया। इसमें वह घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मैनाठेर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह मौके पर पहुुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली गई। इसके बाद जांच पड़ताल की गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लोगों ने मौके से भागते हुए देखा सोनू
हरकेश ने पुलिस को बताया कि गांव के लोगों ने आरोपी सोनू को मौके से भागते हुए देखा है। उन्होंने सोनू को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह लोगों को चकमा देकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें