फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीजोत्सव में सावन के गीतों पर थिरकीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मित्राक्षी लेडीज क्लब की ओर से शनिवार को कांठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उत्साह और उमंग के साथ तीजोत्सव मनाया गया। क्लब की सदस्यों ने सावन के गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया। साथ ही मनोरंजन गेम्स भी हुए।
विज्ञापन

गणेश वंदना से शुभारंभ के बाद राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी गई। क्लब अध्यक्षा शीतल अग्रवाल ने सभी सदस्यों को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। संध्या ने सावन माह पर आधारित भगवान शंकर का भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। तीजोत्सव से जुड़े रोचक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रचना, दीप्ति और रश्मि ने सावन के मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं बरखा के आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
संचालन निधि ने कुशलता के साथ किया और विभिन्न मनोरंजक गेम्स के माध्यम से सभी को जोड़े रखा। इस दौरान क्लब की महिला सदस्यों ने अपने हाथों में सुंदर मेहंदी रचाकर तीज पर्व की परंपरा को जीवंत किया। अंत में सभी ने हाउजी खेला और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सोनम, विदुषी, रेखा, निशा, मधु, ममता, शीनू, सुमेधा, शैली, उर्मिल, शैल, सविता, रितु, प्राची, कनिका, ज्योति, शीतल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें