फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठ गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव, मांग के बाद भी सुधार नहीं

Sun, 09 Aug 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से थांवला मोड़ वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क पर लगातार जलभराव से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहसपुर से लोक निर्माण विभाग की जो सड़क थांवला गांव को जा रही है इसी सड़क से होकर थांवला के अलावा मिलक, नगला नस्सू, बगपुरा, करसरा, नरसरा, बिचौला ढूकी, नसीरपुर भिक्का, इब्राहीमपुर आदि ग्रामों के लोग गुजरते हैं। इस सड़क पर थांवला मोड़ पर दरगाह के सामने काफी गहरा गड्ढा है। थांवला मोड़ से आगे लगभग एक किमी पूरब में इसी सड़क में अनेक स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश होते ही इन गड्ढों में भी पानी भर जाता है। सड़क के गड्ढों में होकर गुजरते समय अनेक दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार गिर कर चोटिल हो चुके हैं। कई ई रिक्शा चालकों का रिक्शा भी इन्हीं गड्ढों में पहिया आने से पलट चुका है।
ग्राम पंचायत सहसपुर की प्रशासक शगुफ्ता सलीम अंसारी और ग्राम पंचायत थांवला की प्रशासक सायरा बेगम ने बताया कि इस सड़क के गड्ढों को ठीक कराने के लिए पूर्व में लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन समस्या के समाधान को लेकर अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के एडीओ पंचायत शकील अहमद ने बताया कि लोनिवि की सड़क पहली बनी हुई और दोनों ओर नई आबादी बाद में बनी है। घरों के आगे नाला न बना होने से सड़क पर पानी भरने की समस्या आ रही है। इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें