फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी में नसबंदी के दौरान महिला की मौत

Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
कुंदरकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी के दौरान सोमवार को एक महिला की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। डीएम के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मंगलवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कुंदरकी पीएचसी पर नसबंदी कैंप लगाया। कैंप में आई डा. शोभा शर्मा ने आठ महिलाआें का नसबंदी किया। जबकि पूनम पत्नी मुकेश कश्यप निवासी ग्राम जैतिया फिरोजपुर थाना कुंदरकी की ऑपरेशन के दौरान ही हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


उसे बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूनम को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै। देर शाम जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

परिजन डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पहले मोरचरी के बाहर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में भीड़ इमरजेंसी में घुस गई। मोबाइल पर वार्ता के बाद डीएम के कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोगों का गुस शांत हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शरद चौहान, मोहित उपाध्याय, विक्की ठाकुर, कुलदीप, रिषभ ठाकुर, गजेंद्र, राकेश रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें