फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, कहा- इलाज में हुई देरी

Fri, 07 May 2021 05:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वॉर्ड में सुबह नौ बजे 40 वर्षीय गीता वर्मा को सांस लेने में दिक्कत होने पर लाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो ऑक्सीजन लेबिल 42 था। डॉक्टर ने गंभीर हालत में महिला को भर्ती कर लिया। 
 
विज्ञापन
मुरादाबाद : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वॉर्ड में सुबह नौ बजे 40 वर्षीय गीता वर्मा को सांस लेने में दिक्कत होने पर लाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो ऑक्सीजन लेबिल 42 था। डॉक्टर ने गंभीर हालत में महिला को भर्ती कर लिया। 

विज्ञापन

ऑक्सीजन लगाई गई, लेकिन साढ़े 12 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला थाना डिलारी के गांव जटपुरा की रहने वाली थी। महिला की मौत से पति राकेश कुमार और भाई मनोज आदि परिजन हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि इलाज में देरी की गई। डॉक्टर जल्दी करते तो गीता की जान नहीं जाती। 

यह कहते हुए कुर्सियां और स्टूल फेंकने लगे, जिससे इमरजेंसी में लगा शीशा टूट गया। इमरजेंसी स्टाफ ने भागकर दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने समझा बजाकर परिजनों को शांत किया। तब परिजन शव लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें