फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के गेट पर महिला 555 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला कारागार के गेट पर बुधवार दोपहर एक महिला को 555 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। महिला कमर में बंधी बेल्ट में गोलियां छिपाकर रखी थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका बेटा हत्या के मामले में जेल में बंद है। वह बेटे के लिए ही गोलियां लेकर जा रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जेल के गेट पर बुधवार दोपहर मुलाकातियों की लाइन लगी थी। चेकिंग के बाद उन्हें जेल में प्रवेश दिया जा रहा था। इसी दौरान महिला बंदी रक्षकों ने बुर्का पहनी एक महिला की तलाशी शुरू की। महिला ने अपनी कमर में बेल्ट बांध रखी थी। शक होने पर महिला से बेल्ट खोलने को कहा, तो वह पीठ में दर्द होने का बहाना बनाने लगी। सख्ती करने पर महिला बंदियों ने बेल्ट खुलवाई, तो उसमें से नशीली गोलियां निकलीं। महिला से 555 गोलियां बरामद हुई हैं। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला से पूछताछ की। उसने पुलिस को अपना नाम रजिया बताया। वह कटघर के करूला में रहती है। महिला ने बताया कि उसका पति शमशाद मजदूरी करता है।
आरोपी महिला ने बताया कि उसका परिवार पहले नागफनी के नवाबपुरा में रहता था। करीब डेढ़ साल पहले उसके बेटे समीर को दानिश हत्याकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, तब से वह जेल में बंद है। वह बेटे के लिए गोलियां लेकर जेल जा रही थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुधवार शाम उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें