फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में भेड़िए की दहशत: दादी की गोद से दो माह के बच्चे को उठा ले गया, दीवार फंदते समय मासूम गिरा, कंबल ले गया

Mon, 23 Sep 2024 06:45 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी

सार

कुढ़फतेहगढ़ के गांव दियोरा खास की मिलक में जंगली जानवर मासूम को उठाकर ले गया। दीवार फंदते समय बच्चा गिर गया और उसमें लपेटे कंबल को जानवर ले गया। इलाके में भेड़िये होने की आशंका के बाद दहशत मची है।
विज्ञापन
संभल में भेड़िए की दहशत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुढफतेहगढ क्षेत्र के गांव दियोरा खास की मिलक में सोमवार को तड़के तीन बजे जंगली जानवर दादी की गोद से दो माह के बच्चे को छीन ले गया। गनीमत रही कि शोर मचाने पर दीवार फांदते हुए कंबल में लिपटा बच्चा वहीं गिर गया। जानवर कंबल लेकर भाग गया।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की लेकिन भेड़िया होने का कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों में भेड़िये की दहशत व्याप्त है। गांव दियोरा खास की मिलक निवासी रामवीर पुत्र रामचंद्र खेती किसानी करता है।

रविवार की रात पुत्रवधु विनीता अपने दो माह के बेटे प्रियांशु के साथ आंगन में चारपाई पर सो रही थी। वहीं दादी कुसुमा भी सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य कमरे में सो रहे थे। सोमवार को तड़के तीन बजे करीब बच्चे के रोने पर दादी कुसुमा ने उसे गोद में उठा लिया।
विज्ञापन


कुसुमा ने बताया कि उसी समय दीवार फांद कर जंगली जानवर उसके पास पहुंच गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती। जानवर ने झपट्टा मार कर कंबल में लिपटे बच्चे को मुंह में दबा कर ले गया। अभी जानवर बच्चे को लेकर करीब चार फिट ऊंची दीवार फांद रहा था।

कुसुमा ने शोर मचा दिया। जिससे जाग हो गई। परिवार के लोग दौड़ पड़े। दीवार फांदने के दौरान बच्चा वहीं गिर गया। जबकि जानवर कंबल मुंह में दबा कर भाग निकला। जाग होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

कुत्ते की तरह बड़े मुंह वाला था जानवर

दादी कुसुमा देवी ने बताया कि नाती प्रियांश को गोद से छीनते हुए उसने जानवर को काफी नजदीक से देखा था। उस समय वहां अंधेरा भी था। जानवर कुत्ते की तरह दिखाई दे रहा था। उसका मुंह बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें