फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति वूमेन बैडमिंटन के अंडर-14 वर्ग में वृंदा शारदा बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस द्वारा आयोजित शक्ति वूमेन बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन शुक्रवार को हुआ। तीन दिन चली प्रतियोगिता के सभी फाइनल मुकाबले शुक्रवार को ही खेले गए। अंडर-14 वर्ग में वृंदा शारदा, निमृत गुप्ता को हराकर चैंपियन बनीं। इसके अलावा महिला सिंगल्स, महिला डबल्स, अंडर-30 और प्लस 30 वर्ग में मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंडर-30 महिला सिंगल्स में मेधा सरन को हराकर श्रद्धा गुप्ता विजेता बनीं। प्लस 30 महिला डबल्स में सीमा सिन्हा और सपना चौधरी की जोड़ी ने अनीता फरस्वाण और मधु कश्यप की जोड़ी को हराया। प्लस 30 महिला सिंगल्स में सपना चौधरी को हराकर सीमा सिन्हा विजेता बनीं। अंडर-30 महिला डबल्स में श्रद्धा गुप्ता और स्वाति शर्मा की जोड़ी ने राधिका रस्तोगी और इशिका गर्ग की जोड़ी को मात दी। विजेताओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना गुप्ता और डीआईजी शलभ माथुर ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के क्रियान्वयन में क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह आयोजन मिशन शक्ति के तहत महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें