फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम-मुस्कान की राह पर एक और बीवी: 'छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या', रंगेहाथ पकड़ी गई तो दी धमकी

Sat, 21 Jun 2025 12:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने उसे धमकी दी है कि वह अपने प्रेमी से उसकी हत्या करा देगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई। जहां घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हो गया। महिला पति के साथ घर चली गई। आरोप है कि घर पहुंचकर महिला ने पति को धमकी दी है वह उसे छोड़ दे नहीं तो अपने प्रेमी से ही उसकी हत्या करा देगी। 

विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की शादी दो साल पहले कुंदरकी क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी है। युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। उसने इसकी शिकायत ससुराल में की तो पत्नी के घरवाले उसे ही धमकाया कि अगर हमारी बेटी को बदनाम करोगे तो दहेज उत्पीड़न के केस में जेल भिजवा देंगे। इसके बाद युवक शांत हो गया और उसने पत्नी को टोकना भी बंद कर दिया।

पति के ड्यूटी पर जाते ही घर में आ गया बीवी का आशिक
बृहस्पतिवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया था। घर में उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी। सुबह करीब दस बजे एक अंजान युवक उसके घर में घुस आया। आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी युवक को दी। पति घर पहुंचा तो युवक उसके घर में पत्नी के साथ मौजूद मिला। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए और युवक को दबोच लिया। 

यह भी पढ़ें- प्रेमी के लिए मार डाले अपने बच्चे: इस बात से पीछे हटा जुनैद... फिर रची खौफनाक साजिश; पति के जाते ही जान ले ली

शादी से पहले से महिला से संपर्क में था
सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले गई। जहां पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह शादी से पहले महिला के संपर्क में था। उसने ही कॉल कर उसे अपने घर बुलाया था। घंटों चली पंचायत के बाद महिला पति के साथ घर चली गई। इसके बाद युवक को भी पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। 
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि घर पहुंचकर पत्नी ने उसे धमकी दी कि वह अपने प्रेमी से उसकी हत्या करा देगी। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा का कहना है कि दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद महिला पति के साथ चली गई थी। दोनों पक्षों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- UP: शिक्षिका को ऑटो चालक से हुआ लव... उसी की गाड़ी से आने-जाने लगी स्कूल, चार साल चला प्यार, फिर आया ये मोड़

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें