बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बिलारी पुलिस ने कुआंखेड़ा रेलवे हाल्ट के पास पड़े युवक और छात्रा के शव की पहचान कराई। इसके बाद दूर तक बिखरे पड़े शवों के टुकड़ों को इकट्ठा किया। भोला का सिर धड़ से अलग दूर पड़ा था। जबकि उसके दोनों पैर भी कट गए थे। भोला का एक हाथ भी कटकर दूर जाकर गिरा था। इसके अलावा छात्रा का एक हाथ कट गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि दोनों के सिर में चोट लगी थी। इसके अलावा अत्याधिक खून बह जाने के कारण दोनों की मौत हुई थी।
परचून की दुकान से बढ़ीं दोनों की नजदीकियां
पुलिस ने गांव जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि छात्रा के घर में परचून की दुकान होने की वजह से वह अधिकतर समय दुकान पर बैठती थी। भोला सिंह अक्सर दुकान पर सामान लेने आता था। यहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं। परिजनों और मोहल्ले के लोगों को जब उनकी गतिविधियों पर शक होने लगा था।
राशन डीलर ने सूचना दी तो सन्न रह गए थे दोनों के परिजन
सैफपुर जगना के राशन डीलर जसवंत सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे भोला और छात्रा के घर पहुंचकर यह जानकारी दी कि दोनों के शव कुआंखेड़ा रेलवे हाल्ट पर पड़े हैं, तब दोनों के परिजन सन्न रह गए।
मां से टॉयलेट जाने की बात कहकर निकली छात्रा
छात्रा के पिता की ओर से थाने में दर्ज कराई सूचना में कहा कि उसकी बेटी 18 जून की रात 11 बजे अपनी मां से घर के ही टॉयलेट में जाने के लिए कहकर गई थी। 19 जून की सुबह लगभग चार बजे उसे सूचना मिले की उसकी बेटी और भोला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने यह भी बताया कि हमें दोनों के प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। पिता का कहना है कि उसकी बेटी अपने पास मोबाइल नहीं रखती थी। वह केवल पढ़ाई पर ही ध्यान दे रही थी। उसने यह आत्महत्या कदम क्यों उठा लिया। उससे इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।
तीन किलोमीटर पैदल ही चले दोनों, सुबह हुई परिवार को जानकारी
बुधवार रात 11 बजे छात्रा परिजनों से बात कर रही थी। इसी बीच वह टॉयलेट जाने की बात कहकर चली गई थी। इसी दौरान भोला भी अपने घर से निकला और दोनों करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। रात भर दोनों के परिवारों को इनके गायब होने की जानकारी ही नहीं हो पाई।
भोला का एक भाई फौज में
भोला के बड़े भाई संजीव फौज में नौकरी करते हैं जबकि दूसरा भाई धीरज मुरादाबाद और तीसरा भाई नवनीत नोएडा में निजी कंपनी में काम करते हैं। घर पर भोला ही माता-पिता के साथ रहता था। उसकी एक बहन भी है। जबकि जान देने वाली छात्रा की दो बहनों की शादी हो चुकी है। भाई एक निजी अस्पताल में काम करता है। घर में छात्रा अपनी छोटी बहन और माता-पिता के साथ रहती थी।
संबंधित वीडियो-