पाकबड़ा। मुरादाबाद से मंगलवार देर रात घर लौट रहे अधिवक्ता मोहम्मद रफी (35) की बाइक में अनियंत्रित कैंटर ट्रक ने टक्कर मार दी। पाकबड़ा स्थित जीरो पॉइंट पर हुए हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंगूर वाली मस्जिद निवासी मोहम्मद रफी मंगलवार रात को करीब 11 बजे मुरादाबाद से बाइक पर सवार होकर पाकबड़ा अपने घर आ रहे थे। उनकी बाइक जीरो पॉइंट पर पहुंची कि अनियंत्रित गति कैंटर ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक कैंटर में फंसने पर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। कैंटर ट्रक के नीचे फंसे मोहम्मद रफी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। मझोला थाना प्रभारी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। आयसर कैँटर चालक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।