फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News : पत्नी मायके से नहीं आई तो कर ली आत्महत्या, पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

Sun, 22 May 2022 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पत्नी मायके से नहीं आई तो फर्म कर्मी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के दस सराय डबल फाटक कब्रिस्तान वाली गली निवासी राकेश सिंह(32) बंटी मलिक के मकान में किराये पर रहता था। वह फर्म में काम करता था। घर में मां सीमा देवी, छोटा भाई दीपक और दो बेटियां प्रज्ञा(8) व राज्ञा(6) हैं। भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले राकेश की पत्नी ज्योति उसे और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। 

मां सीमा ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे वह कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। दरवाजा खटखटाया, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं दिया। मां के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। तब खिड़की से झांक कर देखा तो राकेश दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक हुआ था। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और धक्का माकर दरवाजा खोला। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। इसके बाद शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मां ने पुलिस को बताया कि पत्नी मायके चली गई थी। कई बार उसे बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह वापस नहीं आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें