शनिवार को तीन सदस्यीय टीम तीन पेंटर के साथ जामा मस्जिद में पहुंची थी। कुछ हिस्से में पेंटर ने सफाई की थी। स्थानीय स्तर पर भी पेंटर और श्रमिकों की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: UP: संभल में एएसआई की टीम ने की जामा मस्जिद की नापतोल; पुताई के काम की करेगी निगरानी
उपद्रवियों के पोस्टर जामा मस्जिद की दीवार से हटाए गए
जामा मस्जिद की पिछली दीवार पर पोस्टर लगाने की वजह से विवाद खड़ा हो गया था उन पोस्टर को एएसआई की टीम ने शनिवार को हटवा दिया है। यह पोस्टर पुताई किए जाने के लिए हटाए गए हैं। इन हिस्सों की सफाई भी कराई गई है। 74 उपद्रवियों के पोस्टर दीवार पर लगा दिए थे। इन पोस्टर के लगाने का विरोध जामा मस्जिद कमेटी के सदर द्वारा किया गया था।