फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां बाउंड्रीवाल ठीक वहां कर रहे मरम्मत, जहां टूटी वहां पुरसाहाल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम प्रशासन पार्कों की मरम्मत के नाम पर एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। शहर में कई ऐसे पार्क हैं जिनकी चहारदीवारी टूटी है। कई पार्क अपनी बदहाली पर वर्षों से आंसू बहा रहे हैं। लेकिन नगर निगम प्रशासन उनका जीर्णोद्धार करने के बजाय उन पार्कों की मरम्मत का काम कर रहा है, जो पहले से मेंटेन हैं। नगर निगम की इस कार्यप्रणाली को लेकर सवालिया निशान लगने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर की बुद्धि बिहार के सेक्टर चार में स्थित शिव पार्क की दशा ठीक ठाक है। वहां रहने वाले लोग स्वयं अपने स्तर से इस पार्क को मेंटेन रखने का काम करते हैं। पार्क की चहारदीवारी, रेलिंग से लेकर उसमें लगी बेंच, झूले आदि सभी सुरक्षित और सलामत हैं। कमोवेश यही स्थिति दूसरे पार्क दिव्यलोक पार्क की भी है। लेकिन नगर निगम इन दोनों पार्कों की सही सलामत चहारदीवारी को ऊपर से थोड़ा तोड़ कर उसकी दीवार को कुछ ऊंचा कर रहा है। दोनों पार्कों पर करीब पांच लाख रुपये से अधिक की धनराशि इस कार्य पर खर्च की जा रही है। खास बात यह है कांशीराम नगर में इसकी चहारदीवारी को तोड़ कर रेलिंग निकालने के बाद दीवार को थोड़ा ऊंचा करने के बाद रेलिंग लगा रहा है। यह कार्य पार्क की मरम्मत के नाम पर किया जा रहा है।
नगर निगम के अवर अभियंता शिव मोहन ने बताया कि दोनों पार्कों की इस मरम्मत पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च किए जा रहे हैं। जबकि शहर की कांशीराम कालोनी में दो पार्क पिछले कई साल से बदहाल पड़े हैं। जिनकी सुध नगर निगम प्रशासन नहीं ले रहा। कांशीराम कालोनी के इन दोनों पार्कों में से एक पार्क चहारदीवारी कई जगह से टूटी है और गेट भी गायब हैं जबकि दूसरा पार्क ऐसा है जिसकी चहारदीवारी है ही नहीं। इन पार्कों की दशा सुधारने की मांग कालोनी के लोग काफी समय से करते रहे हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा है। नगर निगम के इस कार्य से उसकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में सात पार्क स्मार्ट सिटी योजना के तहत लिए गए हैं। जिनकी मरम्मत से लेकर अन्य कार्य वहां कराए जा रहे हैं। उसमें से करीब तीन पार्कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा अमृत योजना के तहत भी नौ पार्क लिए गए हैं। उनमें से छह की मरम्मत का काम चल रहा है। शहर के सभी पार्कों की दशा को सुधारने का लक्ष्य नगर निगम ने बनाया है। शहर के जिन पार्कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है उन पार्कों की मरम्मत का काम भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें