फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन का फरमान, उपभोक्ता परेशान

Wed, 30 May 2018 02:01 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के फरमान के बाद लाइन लॉस क्षेत्रों में बिजली कटौती बढ़ा दी गई है। बिजली कटौती से इन क्षेत्रों के उपभोक्ता भी परेशान हैं। उन्हें भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जबकि  ये उपभोक्ता समय पर बिल भी जमा करते हैं और विभाग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन भी करते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ ही मुरादाबाद में भी लाइन लॉस है। जिस कारण बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। प्रदेश सरकार ने मंडल मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली देने का दावा किया था। लेकिन लाइन लॉस की वजह से बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई। इसके बाद शासन और पावर कारपोेरेशन की ओर से आदेश जारी किया गया है कि लाइन लॉस इलाकों में कटौती की जाए।

जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी नहीं होती है और रेवेन्यू भी अच्छा है वहां भरपूर बिजली दी जाए। लेकिन लॉस लाइन इलाकों में भी बिजली उपभोक्ता हैं। उन्हें भी बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि लाइन लॉस रोकने को कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी हालत में बिजली चोरी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें