फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अशलील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो युवती ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव में एक युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया गया। इससे आहत होकर युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती की मौत के बाद आरोपी युवक के परिजनों ने युवती की मां को डरा धमका कर उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया। युवती के भाई ने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो उनके आदेश के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती का रिश्ता बदायूं जनपद के गांव में तय हुआ था। युवती के भाई ने बताया की शादी तय होने के बाद गोद भराई की रस्म भी पूरी हो गई थी। शादी की तारीख भी तय कर दी गई थी। गांव निवासी सुखवीर सिंह ने उसकी बहन की शादी तुड़वाने के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया साइड डाउनलोड कर उनमें एडिट करके उसके अश्लील फोटो बना लिए। आरोपी युवक ने इन फोटो को सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर दिए। युवक ने इन फोटो को युवती के मंगेतर पास भी भेज दिए थे। इससे उसकी बहन काफी आहत हो गई और उसने बदनामी के डर से 25 अक्तूबर को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। युवक ने बताया की घर पर उसकी मां और बहन रहती थी। वह पंजाब में नौकरी करता है। उसके आने से पहले ही आरोपी युवक के परिजनों ने उसकी मां को डरा धमका कर उसकी बहन का अंतिम संस्कार करा दिया। युवक ने एसएसपी से शिकायत की तो उनके आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पाकबड़ा थाने के क्राइम निरीक्षक जय भगवान सिंह ने बताया की आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें