फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में होगा बदलाव, बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले तीन दिन तक बादल छाने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश का भी अनुमान है। इसकी वजह से ठंड बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बुधवार को सात और गुरुवार को नौ एमएम बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद शनिवार को बारिश हो सकती है। बारिश के समय तापमान सामान्य रहेगा। हालांकि बादल और बारिश की वजह ठंड रहेगी। इसके बाद तीन-चार दिन के लिए ठंड बढ़ सकती है, क्योंकि इस दौरान पश्चिम दिशा से हवा चलेगी। हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। उन्होंने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए अच्छी है। गेहूं, जौ की फसलों में किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। अगैती सरसों में थोड़ा नुकसान हो सकता है।
मंगलवार को सुबह से हल्का कोहरा था। इसके बाद धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण के आंकड़ों में देश में 22वां स्थान
मुरादाबाद। मौसम में हो रहे बदलाव का असर शहर की वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा। मंगलवार शाम छह बजे मुरादाबाद का एक्यूआई 314 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण के आंकड़ों में देश में 22वां स्थान था। बुद्धि विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 और जिगर कालोनी का 343 रहा, जबकि रामगंगा विहार का 252 एक्यूआई दर्ज किया गया। बुद्धि विहार में पीएम 2.5 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर पांच सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण का यह स्तर मानक से यह मानक से 16 गुना अधिक है। इससे स्वस्थ व्यक्ति भी प्रभावित हो सकते हैं, जबकि मौजूदा बीमारियों वाले लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें