मुरादाबाद में तेज बारिश से रेलवे यार्ड में पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। पटरियां जलमग्न होने से ट्रैक प्वाइंट व सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। इससे 36 ट्रेनें चार घंटे तक रास्ते में खड़ी रहीं। चार पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा।
बारिश से मुरादाबाद रेलवे यार्ड का हाल खराब होने के कारण कुछ ट्रेनों ने रामपुर-मुरादाबाद के बीच करीब 27 किमी की दूरी लगभग तीन घंटे में तय की। महामना एक्सप्रेस सुबह 4:30 बजे रामपुर पहुंच गई थी। इसे मुरादाबाद तक पहुंचने में चार घंटे से ज्यादा लगे।
करीब नौ बजे पहुंची। सुबह 7:30 बजे मुरादाबाद आने वाली डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बुधवार को दिन में 12 बजे मुरादाबाद पहुंची। इसी तरह गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की घंटों देरी से यात्री जूझते रहे।
लेट होने वाली ट्रेनों में शामिल इंटरसिटी, आला हजरत, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के यात्री भी काफी परेशान हुए।