फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, आज बारिश, कल बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि सूरज की किरणें भी सर्दी से राहत नहीं दिला पा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने तीन फरवरी को बारिश और चार को बूंदाबांदी का अनुमान व्यक्त किया है। इसके बाद ठिठुरन बढ़ने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि शुक्रवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इस बारिश से दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक बढ़ जाएगा। चार फरवरी के बाद शीतलहर चलने से रात को गलन और ठिठुरन फिर बढ़ जाएगी। अभी उत्तर पश्चिमी की ठंडी हवा और पहाड़ से बर्फीली हवा आने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में गलन हो रही है।
बुधवार को सुबह के समय कोहरा घना नहीं था, लेकिन बादल होने की वजह से गलन ने परेशान किया। दिन में हल्की धूप खिली, पर ठंड से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 95 फीसदी थी और शाम को 89 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा की ओर चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें