फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई स्थानों पर जलभराव, कूड़ा उठान व्यवस्था भी लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन के दौरान काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शहर में कूड़ा उठान कार्य भी प्रभावित रहा। अपर नगर आयुक्त ने कई स्थानों पर पहुंच कर जलनिकासी की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अलसुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात तक जारी रहा। इस बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी के दावे की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। फव्वारा चौक तक सड़क पर आधे से एक फीट तक पानी भरा रहा। कमोवेश यही स्थिति पीलीकोठी के पास सड़क की रही। इसके अलावा मोहल्ला लाइनपार, करूला, ईदगाह, असालतपुरा, बुद्धि विहार, पैपटपुरा सहित शहर के कई मोहल्लों की सड़कों पर भी चोक नालियों के कारण नाली का पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हुई। रामलीला मैदान, सेंट मेरी के निकट स्थित मैदान में भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई। दिन भर हुई बारिश के कारण कूड़ा उठान की व्यवस्था भी लड़खड़ाई रही। मंडी रोड, एलआईसी के निकट, करूला, असालतपुरा समेत शहर के अधिकांश स्थानों पर कूड़े के ढेर शाम तक पड़े रहे।
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बुद्धि विहार में सेंट मेरी स्कूल के पास खाली पड़े मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उस मैदान में आज बारिश के कारण पानी भर गया, जिसे टीम भेज कर निकलवाया जा रहा है। इसके अलाव करूला व रामलीला मैदान के पास भी कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति की सूचना मिली थी। टीम से जलनिकासी की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी वहां सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण शहर की कूड़ा उठान की कुछ व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। शुक्रवार को उसे भी ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें