फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोकप्रिय शिक्षकों के चयन के लिए मतदान आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला के शिक्षक सम्मान 2024 को लेकर स्कूलों में जबरदस्त उत्साह है। शहर के 50 से ज्यादा स्कूलों ने इसके लिए आवेदन किया है। मंगलवार से स्कूलों में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। पहले दिन मंगलवार को शहर के तीन प्रमुख स्कूलों में विद्यार्थी अपने पसंदीदा शिक्षक के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान में शामिल होने के लिए प्रिंसिपलों ने क्यूआर कोड के जरिये अपने स्कूलों का नामांकन कराया है। अब तक 50 से ज्यादा स्कूल इस प्रक्रिया में आवेदन कर चुके हैं। मंगलवार को सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, पीएमएस स्कूल और हिंदू मॉडल स्कूल में मतदान होगा। इसमें हिस्सा लेकर विद्यार्थी अपनी पसंद के शिक्षक का चुनाव करेंगे। स्कूलों में मतदान को लेकर भी खासा उत्साह है। नामांकन प्रक्रिया की तरह अमर उजाला की ओर से स्कूलों को उपलब्ध करवाए गए लिंक से मतदान कराया जाएगा।


शिक्षक सम्मान प्राप्त करना गर्व की बात होती है। इस सम्मान से न केवल शिक्षक समुदाय प्रेरित होता है, बल्कि समाज को भी शिक्षकों के महत्व के बारे में अहसास कराया जाता है। यह बहुत ही उत्कृष्ट प्रयास है। शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।
विज्ञापन

सविता सिंह, प्रिंसिपल, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल
स्कूलों में लोकप्रिय शिक्षक चुनने की मुहिम अच्छी है। पुरस्कार जीतने के बाद शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चों के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा। यह पहल बहुत अच्छी है।
मैथ्यूज पी एलिनचेरिल, प्रिंसिपल, पीएमएस स्कूल
शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन अच्छा प्रयास है। इससे शिक्षकों में समरूपता लाने की बात बढ़ेगी। समाज और बच्चों में एक संदेश जाएगा कि जब वह बड़े होकर शिक्षक बनें तो उनके मन में अच्छे भाव बने रहें। पठन-पाठन में शिक्षकों की रुचि बढ़ेगी। शिक्षा का विकास होगा। यह सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

नन्हे सिंह, प्रिंसिपिल, हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें