फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ियों के साथ लौटे डीजे ऑपरेटर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को कांवड़ियों के साथ गए डीजे ऑपरेटर मुकेश (18) की सोमवार को घर के सामने ही करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह वाहन पर खड़ा था और हाईटेेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


पटवाई क्षेत्र के नवाबगंज का मझरा कनूबी गांव निवासी मुकेश गांव के कांवड़ियों के साथ हरिद्वार जल लेने के लिए गया था। अंतिम सोमवार को सभी कांवड़िये गांव में पहुंच गए थे। कांवड़ियों के साथ डीजे ऑपरेटर मुकेश सोमवार सुबह मंदिर तक डीजे वाला वाहन लेकर जाने की कोशिश कर रहा था, रास्ता तंग होने पर जब वाहन नहीं जा सका तो उसे बैक किया जा रहा था।
वाहन बैक करते समय मुकेश डीजे के ऊपर खड़ा हो गया। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन के लाइन की चपेट में आ गया। करंट से मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मुकेश के घर के सामने ही हुआ। हादसे को देखकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। निजी चिकित्सक को दिखाया तो, उसकी मौत की पुष्टि की गई। हादसे के बाद से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन








बहनें नहीं बांध सकीं राखी

मुकेश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी चार बहनें हैं। सोमवार को रक्षाबंधन पर बहनों को राखी बांधनी थी, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। हादसे के बाद बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें