फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कच्ची शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ संदलपुर के जागरूक ग्रामीणों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। मैनाठेर कोतवाली पहुंच कर ग्रामीणों ने शराब का अवैध रूप से धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। मैनाठेर कोतवाल ने लोगों को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र का ग्राम संदलपुर कच्ची शराब बनाने और उसकी बिक्री करने के लिए चर्चित है लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने की वजह से शराब का यह अवैध धंधा बढ़ रहा है। इस कच्ची शराब के पीने से यहां के ग्रामीण गंभीर बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं।
संदलपुर गांव के जागरूक ग्रामीण कई बार कच्ची शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं जिसके बाद शराब का यह धंधा कुछ दिनों के लिए बंद हो जाता है और उसके बाद फिर से शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

गुरुवार को संदलपुर के ग्रामीणों ने एक बार फिर गांव में कच्ची शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ग्रामीण मैनाठेर कोतवाली में पहुंचे और यहां पर शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत पत्र भी दिया जिसमें शराब का अवैध धंधा करने वालों के नाम हैं। इस पर मैनाठेर कोतवाल दुर्गा सिंह ने संदलपुर गांव के ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शराब का अवैध धंधा नहीं होने दिया जाएगा।
संदलपुर में आबकारी टीम ने की छापेमार कार्रवाई, एक गिरफ्तार
कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम संदलपुर में कच्ची शराब बनाकर बेेेचे जाने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने मैनाठेर पुलिस के साथ एक मकान पर छापामार कार्रवाई की तो खलबली मच गई। आबकारी टीम ने मौके से एक मकान के बरामदे से 21 लीटर कच्ची शराब, 250 ग्राम यूरिया, अपमिश्रित शराब, 107 खाली पव्वे, प्लास्टिक की टोटी युक्त बड़ी जरीकेन, मग और तीन प्लास्टिक की बोतलें बरामद हुईं हैं। आबकारी टीम ने एक आरोपी ओमपाल को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने साथी कृष्णा के साथ कच्ची शराब को बनाकर पव्वों में भरकर त्योहारों के मौके पर बेच देते हैं।
आबकारी निरीक्षक सिद्धार्थ विक्रम सिंह की तहरीर पर मैनाठेर थाने में आरोपी ओमपाल और कृष्णा निवासी ग्राम संदलपुर थाना मैनाठेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मैनाठेर कोतवाल दुर्गा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ओमपाल का चालान कर दिया गया जिसको पहले कोर्ट में पेश किया। इसके बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें