फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी में रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में ढकिया नरू के निकट रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते समय ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ढकिया नरू गांव निवासी गजेंद्र कुमार जाटव (40) कई माह पहले ब्लैक फंगस रोग से पीड़ित हो गया था, ऐसी स्थिति में ऑपरेशन कराने के दौरान उसकी दायीं आंख खराब हो गई थी। गजेंद्र की पत्नी बबीता परिषदीय स्कूल में शिक्षिका है। उसने बिलारी नगर के मोहल्ला साहूकुंज में किराये का मकान ले लिया था। शुक्रवार देर शाम वह अपने परिवार वालों के साथ होली मनाने ढकिया नरू गांव जा रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज के नीचे रेलवे फाटक पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा तभी टनकपुर से दिल्ली जा रही ऊना हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।
ट्रेन से कटकर गजेंद्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर राजा का सहसपुर रेलवे जंक्शन की जीआरपी चौकी से दरोगा रामवीर सिंह और एएसआई मुस्तकीम अहमद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद जब गजेंद्र का शव घर पहुंचा तब कोहराम मच गया। गजेंद्र की पत्नी बबीता, दो वर्षीय बेटे का रो रो कर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें