मुरादाबाद। निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक के सभापति पद पर विजय भान सिंह व उपसभापति पद पर कुलदीप सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
ं इफ्को संस्था के लिए विजय भान सिंह, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लि. के लिए डॉ. निर्दोष सिंह गंधर्व, अवधेश कुमार सिंह, माया, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. के लिए कुलदीप सिंह, उत्तर प्रदेश श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लि. के ललित कुमार, उत्तर प्रदेश तिलहन एवं विकास संघ के लिए सुदेश पाल, दि किसान सहकारी चीनी मिल लि. गजरौला के लिए सुनहरी देवी तथा कृभको के प्रतिनिधि के लिए हुकम सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए।