फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन पर विजिलेंस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन पर छापा मारा। टीम ने यात्रियों के टिकट चेक करने के साथ ही टीटीई स्टाफ को भी चेक किया। एक टीटीई के पास पांच हजार रुपये अतिरिक्त मिले हैं। जिसका टीटीई कोई हिसाब नहीं दे पाया। रेलवे स्टेशन और रेलवे अस्पताल में टीम ने छापा मार कार्रवाई की। जिससे हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई करने के बाद टीम वापस दिल्ली चली गई।
विज्ञापन

अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। रेलवे की विजिलेंस ने मंगलवार सुबह हापुड़ में स्लीपर कोच में छापा मारा। टीम ने यात्रियों के टिकट चेक किए। जिससे ट्रेन में तैनात टीटीई स्टाफ में हड़कंप मच गया। टीम ने अमरोहा तक कई यात्रियों को चेक किया। इस दौरान ट्रेन में तैनात एक टीटीई को भी चेक किया गया। जिससे पास से पांच हजार रुपये अतिरिक्त मिले है। जिसकी रिपोर्ट तैयार की गई। सूत्रों का दावा है कि टीटीई इस रकम का कोई हिसाब नहीं दे पाया है। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो टीम ने सीआईटी कार्यालय और टिकट विंडो को भी चेक किया। यहां कार्रवाई करने के बाद टीम ने रेलवे अस्पताल में छापा मारा। आरआरबी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का रेलवे अस्पताल में मेडिकल किया गया था। जिससे मेडिकल में धांधली की शिकायत मिली हैं। टीम ने यहां छापा मारा तो हड़कंप मच गया। टीम काफी देर तक अस्पताल में मौजूद रही। मेडिकल संबंधित दस्तावेजों को चेक किया। कुछ दिन पहले भी टीम ने यहां आकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें