फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक, जरूर लें वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक, जरूर लें वैक्सीन की डोज
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की दोनों डोज लेने का आंकड़ा 98 फीसदी के करीब,बचे लोग भी कोताही न बरतें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। जिले में पहली डोज लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत लोगों को दी जा चुकी है। दो डोज लेने वालों का आंकड़ा भी करीब 98 फीसदी के करीब पहुंच गया है। जिले में करीब 19.34 लाख लोगों को पहली डोज देने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष करीब 19.70 लाख लोग पहली ले चुके हैं। साथ ही जिले में 19.64 लाख लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। ऐसे में जरूरी है कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है वो भी डोज ले लें। जिले के गणमान्य लोगों की टीकाकरण को लेकर जिले वासियों से अपील।
000
कोरोना से बचाव के लिए जनता से अपील है कि वो टीकाकरण जरूर कराएं। टीकाकरण सरकार की ओर से निशुल्क किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक कारगर उपाय है। हमने भी वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है और आप सबसे भी अपील है कि वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लें और आवश्यकतानुसार तीसरी डोज भी लें। जिले, प्रदेश और देश में करोड़ों की संख्या में लोगों ने टीकाकरण कराकर कोरोना का सुरक्षा कवच हासिल किया है। - घनश्याम सिंह लोधी, लोकसभा सांसद रामपुर।
विज्ञापन

000
कोरोना से बचाव में टीका ही सबसे कारगर उपाय है। जिले में पहली डोज के लिए निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल कर लिया गया है। ऐसे में मेरी सभी जनपदवासियों से अपील है कि जो भी लोग टीकाकरण अभियान के तहत किसी भी डोज से वंचित रह गए हैं वो वैक्सीन की डोज जरूर ले लें। इससे ही जिले में कोरोना के खिलाफ सुरक्षा घेरा मजबूत होगा। वैक्सीन की डोज सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाई जा रही है। - रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी-रामपुर।
000
कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण से ही कोरोना से बचाव संभव है। देश और प्रदेश के साथ ही जिले में भी बड़ी संख्या में लोगों ने टीकाकरण कराकर कोरोना से सुरक्षा कवच तैयार किया है। इसमें हर नागरिक की भूमिका अहम है, इसलिए सभी को वैक्सीन की डोज लेनी चाहिए। - महबूब मसीह, पास्टर, मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च, सिविल लाइंस रामपुर।
000
हमारी ग्राम पंचायत में करीब 1900 मतदाता हैं। हमारी ग्राम पंचायत में पहली डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है और दूसरी डोज भी करीब 96 प्रतिशत लोग ले चुके हैं। इसके लिए हमने टीकाकरण की शुरुआत से ही लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। घर-घर जाकर संपर्क किया और टीकाकरण शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों को भेजकर वैक्सीन की डोज दिलवाई। मेरी सभी लोगों से अपील है कि जिसने भी वैक्सीन की डोज नहीं ली है वो जरूर लें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा कर कोरोना से बचाव का सुरक्षा घेरा मजबूत करें। - परमजीत कौर, ग्राम प्रधान, मुल्लाखेड़ा, बिलासपुर।
000
हमने तो टीकाकरण की शुरुआत में पहली डोज खुद ली और फिर सभी ग्रामीणों को जागरूक किया। हमारे गांव में टीकाकरण अभियान में पहली डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। साथ ही दूसरी डोज भी करीब 95 फीसदी लोग ले चुके हैं। हमारे गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण के कारण ही कोरोना संक्रमण का दायरा नहीं बढ़ा और न ही किसी ग्रामीण की संक्रमण की वजह से मौत हुई। मेरी सभी लोगों से अपील है कि टीकाकरण जरूर कराएं। - प्रदीप सिंह विर्क, ग्राम प्रधान अनवरिया तालिकाबाद, बिलासपुर।
000
देश में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अपने जनपद में भी कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर एक-दो मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग वैक्सीन की डोज ले लें। हमने खुद वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं। मेरी सभी से अपील है कि टीकाकरण में सहयोग करें और वैक्सीन की डोज जरूर लें। जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। - मौलाना मोहम्मद खालिद, शहर काजी-टांडा।
000
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत ही जरूरी है। जब टीकाकरण शुरू हुआ तो हमने पहली डोज ली और बाद में दूसरी डोज भी ले ली है। खुद डोज लेने के बाद मोहल्ले व क्षेत्र में लोगों से अपील कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। मेरी सभी से अपील है कि जो भी लोग पहली, दूसरी या तीसरी डोज अभी तक नहीं ले पाए हैं तो ये डोज ले लें, जिससे कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा घेरा मजबूत हो सके।
मोहम्मद इमरान रजा, इमाम- मस्जिद फैजान ए मौला अली, स्वार
000
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं, क्योंकि ये जरूरी भी है और जिम्मेदारी भी है। हमारे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तो गुरुद्वारे में शिविर लगवाकर भी लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। मेरी सभी लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज जरूर लें। - सेवा सिंह, ग्रंथी- गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा, सिविल लाइंस-रामपुर।
विज्ञापन

000
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमारी ग्राम पंचायत में पहली डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। हमारी ग्राम पंचायत में तीन गांव आते हैं, हमने सभी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया और शिविरों के माध्यम से भी टीकाकरण कराया। मेरी सभी से अपील है कि जो भी लोग टीकाकरण से छूट गए हैं वो टीकाकरण जरूर कराएं। - कैप्टन मोहन लाल गंगवार, ग्राम प्रधान, पुरैनिया जदीद, मिलक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें