मुरादाबाद। जिले में सुस्त कोरोना टीकाकरण अभियान को फिर से रफ्तार मिली है। मंगलवार को जिले में 35045 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। एक दिन में 35 हजार लोगों का टीकाकरण कराने पर मुरादाबाद को सूबे में सातवां स्थान मिला है। वहीं, सोमवार को जिला बारहवें स्थान पर था।
प्रदेश में टीकाकरण में मुरादाबाद पिछड़ा हुआ है। जिला नीचे से चौथे स्थान पर है। पिछड़ने के बाद अब टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। डीएम की पहल पर आपूर्ति विभाग, पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार जिले में 35045 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमें 22540 लोगों को पहली और 12505 लोगों को दूसरी डोज लगाई। सर्वाधिक टीकाकरण के शहर केंद्रों पर हुआ। यहां 11340 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया, जबकि डिलारी में सबसे कम 2103 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि दो दिनों से टीकाकरण का ग्राफ बढ़ा है। मंगलवार को टीकाकरण कराने में मुरादाबाद प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा।
कहां कितना हुआ टीकाकरण
भोजपुर-----3897
बिलारी-----2316
डिलारी-----2103
कांठ-------2315
कुंदरकी-----4193
मूंढापांडे-----2581
ताजपुर------3354
ठाकुरद्वारा----2946
मुरादाबाद नगर-11340