फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलपुरा प्रकरण में यूट्यूबर समेत पांच आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, नारेबाजी और जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक यूट्यूबर भी है। आरोप है कि उसने वीडियो बनाने के लिए युवकों से हाथ खड़े कर नारेबाजी करने के लिए कहा था। दोपहर बाद पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में 40 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद बाहर आए कुछ युवकों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इन लोगों आसपास की दुकानों को भी बंद कराने का प्रयास किया था। इस दौरान जुलूस भी निकाला गया था। पुलिस की ओर से इस मामले में दस नामजद समेत 90 आरोपियों के खिलाफ बलवा करने, लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान जा रही है। शनिवार को पुलिस ने 25 आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजे थे, जबकि दस आरोपी रविवार को कोर्ट में पेश किए गए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सोमवार को मुगलपुरा पुलिस ने इस मामले में यूट्यूबर फैजान कुरैशी, सरफराज, जुहैब, तौसीफ, लईक अहमद उर्फ कल्लन को गिरफ्तार किया। सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिये अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें