फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के बरवाला मझरा निवासी महिला ने अपने पति पर तीन तलाक और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बरवाला मझरा निवासी फूलजहां ने बताया कि चौदह साल पहले उसकी शादी भोजपुर के धर्मपुर निवासी इरशादी के साथ हुई थी। जिससे महिला को चार बेटियां और दो बेटे हैं। फूलजहां का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। सात मई 2022 को महिला के पति और घर वाले घर में रखे सामान व खिड़की व अन्य सामान को कबाड़ी को बेचने की बात कर रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। इसी दौरान पति ने महिला को तीन तलाक देकर रिश्ते खत्म कर लिए। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पति इरशाद समेत छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें