इस तरह काम करता है ओआरएस
ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) एक जीवनरक्षात्मक फार्मूला होता है। यह डीहाइड्रेशन करने वाली स्थितियां जैसे डायरिया, उल्टी और अन्य स्थितियों में शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इलेक्ट्रोलाइट्स और ग्लूकोज की कमी को पूरा करता है।
फिजिशियन डॉ. विनीत चौहान का कहना है कि ओआरएस डीहाइड्रेशन को ठीक करने के लिए सबसे प्रभावी उपचारों में से एक होता है और इसका उपयोग शिशुओं और बच्चों सहित सभी उम्र के लोगों में किया जा सकता है।
ओआरएस के घटक
ओआरएस का मुख्य आधार पानी होता है। इसके अलावा ग्लूकोज होता हा जोकि शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। यह छोटी आंत में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के अवशोषण को तेज करने में मदद करता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में मौजूद मिनरल होते हैं और विभिन्न शारीरिक क्रियाओं को पूरा करने के लिए जरूरी होते हैं। इनमें सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड आदि मुख्य होते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाने में मदद करते हैं।
सभी पीएचसी व सीएचसी पर पिछले माह एक लाख ओआरएस के पैकेट भेजे गए थे। इनमें से 60 से 65 हजार की खपत हो चुकी है। जिला अस्पताल से एक माह में 20 हजार से ज्यादा पैकेट मरीजों को दिए गए हैं। चुनाव व मतगणना के समय भी विभाग ने मतदान कर्मियों के लिए 20 हजार पैकेट भिजवाए थे। - संदीप बडोला, चीफ फार्मासिस्ट
ओआरएस की खपत 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। लिक्विड व पाउडर फार्म में यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिले में 4000 मेडिकल स्टोर संचालकों के पास खपत बढ़ी है। प्रत्येक मेडिकल स्टोर से कम से कम 10 से 20 ओआरएस बिकते हैं। - साहित्य प्रकाश रस्तोगी, अध्यक्ष ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन