फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेकअप इंस्टीट्यूट में धर्मांतरण मुहिम.. कलावा व मंगलसूत्र पहनने पर उत्पीड़न, छात्राओं ने किए खुलासे

Thu, 25 Jul 2024 02:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की मेकअप इंस्टीट्यूट संचालिका पर धर्मांतरण की मुहिम चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटते हुए कार्रवाई की मांग की थी।  
विज्ञापन
मुरादाबाद में हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित मेकअप इंस्टीट्यूट में धर्मांतरण की मुहिम चलाने और असली की जगह नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर रक्षनंदा खान, उसके पति शाहनवाज और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस ने इंस्टीट्यूट को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग लेने वाली तान्या चौधरी, स्वाति पाल, जतिन कुमार सैनी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मेकअप इंस्टीट्यूट में वे मेकअप, हेयर ड्रेसिंग समेत अन्य कोर्स कर रहे हैं।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेते समय उन्हें बताया गया था कि यहां मीट-मछली का सेवन नहीं किया जाता है, लेकिन में मीट खाया जा रहा है। इसके अलावा कलावा, सिंदूर, मंगलसूत्र पहनकर जाने पर उत्पीड़न किया जाता है। इंस्टीट्यूट के अंदर नमाज भी पढ़ी जाती है।

छात्र-छात्राओं ने इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर पर आरोप लगाया कि वह हिंदू छात्राओं पर मुस्लिम लड़कों के साथ रहने का दबाव बनाती है। कहती है कि वह भी पहले हिंदू थी, लेकिन अब वह मुस्लिम हो गई और मुस्लिम परिवार में रहती है।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इन सब का विरोध करने पर छात्र-छात्राओं को बीच में ही निकाल दिया जाता है। उनकी फीस भी वापस नहीं की जाती है। आरोप है कि इंस्टीट्यूट में असली की जगह नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। छात्रा तान्या का कहना है कि नकली प्रोडक्ट के कारण उसके चेहरे पर एलर्जी हो गई।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल के कार्यकओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका

कांठ रोड स्थित एक मेकअप अकादमी की संचालिका पर छात्रों ने उत्पीड़न के मामले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मेकअप अकादमी संचालिका का पुतला फूंका। पुलिस के समझाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले में आरोपी मेकअप अकादमी की संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि कांठ रोड हरथला पुलिस चौकी के पास मेकअप अकादमी है। इसमें मेकअप, हेयर और स्किन संबंधी कार्य सिखाया जाता है।

विद्यार्थियों ने संचालिका पर भेदभाव करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जबरदस्ती रिव्यू डालने, फीस जमा करने के बाद भी प्रैक्टिकल न कराने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की जानकारी होने पर मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता अकादमी पर पहुंच गए।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया और पुतला फूंका। कार्यकर्ता अकादमी और संचालिका के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से अकादमी संचालिका पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने, अकादमी का पंजीकरण निरस्त कर उसे सील करने, अकादमी के विद्यार्थियों की फीस वापस करवाने की मांग की।
विज्ञापन

महानगर संयोजक बजरंग दल अभिनव भटनागर का कहना है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान रोहित मदान, मिलन कश्यप, चंदन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें