फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दस हजार की रिश्वत लेते एडीओ पंचायत और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, संभल में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Thu, 01 Aug 2024 06:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने एडीओ पंचायत और कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एडीओ पर ग्राम पंचायत सचिव का वेतन जारी करने के बदले घूस लेने का आरोप हैं। 
विज्ञापन
संभल में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार एडीओ पंचायत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहजोई ब्लॉक में तैनात चंदौसी के गांव आलमपुर कुदैयां निवासी ग्राम पंचायत सचिव सुग्रीव सिंह की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने दस हजार की घूस लेने के आरोप में थाना कैलादेवी के गांव सेहरा निवासी एडीओ पंचायत गुरुदयाल सिंह व थाना कैलादेवी के गांव बमनपुरी कलां निवासी निजी कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आरोपियों को लेकर टीम बहजोई कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे एंटी करप्शन मुरादाबाद इकाई के इंस्पेक्टर नवल मारवाह के नेतृत्व में टीम बहजोई पहुंच गई। विभागीय औपचारिकता पूरी करने के बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टीम ने घूस लेते हुए एडीओ पंचायत व कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया।

टीम आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची। एंटी करप्शन टीम में आए इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से शिकायत मिली थी कि उसका मई व जून माह का वेतन नहीं मिला है, जबकि उसकी ओर से दोनों माह की बॉयोमैट्रिक हाजिरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इन दोनों माह में वह विभिन्न प्रशिक्षण व चुनाव डयूटी में भी शामिल हुआ है। वेतन जारी करने को लेकर एडीओ पंचायत की ओर से दस हजार रुपये की घूस की मांग की थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद वह टीम के साथ बहजोई पहुंचे और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए।

यहां एडीओ पंचायत के कार्यालय में पहले शिकायतकर्ता की ओर से अपनी बात रखते हुए घूस की रकम की गई। बाद में शिकायत कर्ता के इशारे पर वह अपनी टीम के साथ भी कार्यालय में पहुंच गए और देखा कि घूस की रकम निजी कंप्यूटर ऑपरेटर के हाथ में थी, जो कि एडीओ पंचायत के इशारे पर ली गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें