ज्यादा मुंह मत धोया कर तू पहले से बहुत गोरी है। ये टिप्पणी पड़ोस में रहने वाले युवकों ने किशोरी पर की। इतना ही नहीं विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की। पत्थर मारकर घर के शीशे तोड़ दिए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंडी धनौरा निवासी युवती ने थाना गजरौला के गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कहा है कि आरोपी रिश्ते में उसका फुफेरा भाई लगता है। घर आने जाने के दौरान उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि अश्लील हरकत करते समय उसके फोटो खींचने लगा।
विरोध करने पर युवक परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने युवक से विरोध जताया। आरोप है कि युवक ने फर्जी आईडी से युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
युवती का आरोप है कि युवक उसकी शादी नहीं होने देने की धमकी भी दे रहा है। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।