मंडलायुक्त की सख्ती के बाद गेहूं दूसरे प्रांतों को भेजने पर लगाम लगी है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इसी कारण मुरादाबाद मंडल गेहूं क्रय मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इधर मुरादाबाद जिला भी गेहूं की सरकारी खरीद के मामले में मुरादाबाद जिला मंडल में पहले स्थान पर आ गया है।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बाहरी प्रांतों में गेहूं भेजने पर रोक लगाने के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सहयोग देने की हिदायत दी थी। समझा जाता है कि इसी कारण खरीदारी धीरे धीरे बढ़ते हुए प्रदेश में नंबर एक पर पहुंच गई है।
मुरादाबाद मंडल में अभी तक क्रय केंद्रों से 94190 मीटरी टन अर्थात लक्ष्य की तुलना में 23.26 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। प्रदेश में दूसरे नंबर पर आए झांसी मंडल ने 23.11 प्रतिशत गेहूं की खरीद की है।