फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया युवक, मोबाइल से मिला अश्लील वीडियो, चार माह से कर रहा था ब्लैकमेल

Tue, 30 Sep 2025 06:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की युवती ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उसकी मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की किशोरी से अमरोहा निवासी युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चार माह तक ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। एक साल पहले अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर बादर निवासी सोनू उनके पड़ोस में किराये पर रहने आया था। महिला ने बताया कि 23 सितंबर को वह और उसके पति काम पर गए थे।

दोपहर करीब 12 बजे वह काम से घर आई तो सोनू उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में था। महिला को देखकर आरोपी भाग गया। पूछताछ में बेटी ने बताया चार माह पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


मोबाइल से वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी जब महिला के घर से भाग रहा था, तब उसका मोबाइल गिर गया था।

महिला ने बताया कि 25 सितंबर को आरोपी उसके देवर के मोबाइल पर कॉल करके वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें